हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने बनायी मानव श्रंखला
हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग
कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने बनायी मानव श्रंखल
कटनी-शासकीय कन्या महाविद्यालय में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता- स्वच्छता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान के अंतर्गत द्वितीय चरण 9 से 12 अगस्त 2025 तक आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में मानव श्रृंखला नारा लेखन एवं छात्राओं वह शिक्षकों के द्वारा तिरंगे के साथ सेल्फी का आयोजन हुआ, जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में सभी प्राध्यापकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
डॉ. चित्रा प्रभात ने तिरंगे के तीन रंगों—केसरिया, सफेद और हरे—के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि केसरिया रंग बलिदान और साहस, सफेद रंग शांति और सत्य, तथा हरा रंग समृद्धि और प्रगति का प्रतीक है। उन्होंने राष्ट्रीय नारों के माध्यम से देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करते हुए इस अभियान में सभी की सहभागिता का संदेश दिया। उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर बल देते हुए कहा कि स्वच्छ भारत ही सशक्त भारत की नींव है।
कार्यक्रम का का संचालन डॉ. रीना मिश्रा ने कुशलतापूर्वक किया। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए तिरंगे झंडे पर नारे लगाए । इस अवसर पर डॉ. विमला मिंज, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, डॉ. अमिताभ पांडेय, डॉ. आर.के. गुप्ता, श्री के.जे. सिन्हा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. रोशनी पांडेय, विनेश यादव, नागेंद्र यादव, पंकज सेन, डॉ अपर्णा मिश्रा, भीम बर्मन, डॉ. संजयकांत भारद्वाज, आंजनेय तिवारी, विनीत सोनी डॉ. प्रतिमा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, नम्रता निगम देववती चक्रवर्ती, डॉ. श्रद्धा वर्मा, श्रीमती रिचा दुबे, डॉ. अनिका वालिया, प्रियंका सोनी, पूनम गर्ग, रत्नेश कुशवाहा, डॉ सोनिया कश्यप आरती वर्मा सुषमा वर्मा मीनाक्षी वर्मा छात्राओं का हौसला बढ़ाया।
इस आयोजन ने छात्राओं में राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता, और देशभक्ति की भावना को जागृत किया। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में तिरंगा फहराने के साथ-साथ स्वच्छता को भी अपनाएंगे। यह कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को स्वच्छता के संदेश के साथ जोड़ने में सफल रहा।

