Health

गर्मियों की छुट्टी में आप घर पर लें मैंगो फ्रूटी मजा, जानें इसे बनाने का तरीका

गर्मियों की छुट्टी में आप घर पर लें मैंगो फ्रूटी मजा, जानें इसे बनाने का तरीका गर्मी के मौसम में आम सभी का फेवरेट होता है। आम बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का पसंद होता है, शायद ही कोई हो जिसको आम पसंद न हो। गर्मी के मौसम में अगर आम से बनी ठंडी चीज मिल जाए तो फिर मजा आ जाता है। गर्मियों आप घर पर मैंगो शेक तो जरूर बनाती होंगी लेकिन क्‍या आपने कभी मैंगो फ्रूटी बनाने की कोशिश की है, अगर नहीं तो आज ही ट्राई करें। वैसे भी फ्रूटी बच्‍चों को बेहद पसंद होती है। ऐसे में अगर आप बच्‍चों को घर का बना फ्रेश मैंगो फ्रूटी देंगी तो ये उनके हेल्‍थ के लिए भी फायदेमंद होगा। साथ ही अब आपको बाहर की डब्‍बाबंद मैंगो फ्रूटी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो आइए जानें इसे बनाने का तरीका।

मैंगो फ्रूटी बनाने के लिए सामग्री:

  • पके हुए आम- 4 नग
  • कच्चे आम- 2
  • चीनी- 300 ग्राम
  • पानी- अंदाजानुसार

मैंगो फ्रूटी बनाने का तरीका:

  • मैंगो फ्रूटी बनाने के लिए सबसे पहले पके और कच्‍चे आमों को अच्‍छे से धोकर छील लें और इसकी गुठली अलग कर लें और गूदे के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
  • अब एक प्रेशर कुकर में इन कटे आमों को एक गिलास पानी के साथ डालें और गैस पर मध्‍यम आंच पर दो सीटी लगने तक पकाएं। दो सीटी लगने के बाद प्रेशर कुकर का ढक्‍कन खोलें और आम के पल्‍प में चीनी मिलाएं और उसे अच्‍छी तरह से घोल लें। आप अपने स्‍वादानुसार चीनी का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। अगर आम का तैयार जूस खट्टा लगे तो उसमें स्‍वादानुसार चीनी का बना हुआ घोल घोल मिलाएं

गर्मियों की छुट्टी में आप घर पर लें मैंगो फ्रूटी मजा, जानें इसे बनाने का तरीका

  • इसके बाद प्रेशर कुकर को दोबारा बंद करें और दो मिनट के लिए इसे फिर पकाएं। दो मिनट के बाद गैस बंद कर दें। अब कूकर का ढक्‍कन खोलें और आम के इस पल्‍प को थोड़ा ठंडा होने दें।
  • जब आम का पल्‍प ठंडा हो जाए तो आम के गूदे को छानकर उसका पानी अलग कर लें और पानी के एक बाउल में रख लें। अब गूदे को मिक्‍सर में डालकर उसकी प्‍यूरी बना लें।
  • प्‍यूरी को आम के पानी में मिला लें और इसे छलनी से छान लें। अगर पल्‍प ज्‍यादा गाढ़ा हो तो इसमें थोड़ा पानी मिला लें और एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।

Back to top button