FEATUREDLatestराष्ट्रीय

EFPO अफसर 12 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

EFPO अफसर 12 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार।सीबीआई ने एक अस्पताल के प्रबंधक पर लगे जुर्माने के निपटान के लिए 12 लाख रुपये रिश्वत लेते समय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अधिकारी को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा, आरोप है कि ऋषि राज ने दिल्ली के एक मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का निरीक्षण किया और शिकायतकर्ता (अस्पताल के प्रबंधक) को सूचित किया कि अस्पताल के रिकॉर्ड में बहुत सारी अनियमितताएं हैं, जिसके लिए अस्पताल पर 15 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

राज ने मामला निपटाने के लिए जुर्माने की 20 प्रतिशत राशि रिश्वत के रूप में देने के लिए कहा और बातचीत के बाद 12 लाख रुपये तय हुए। जाल बिछाकर 12 लाख रुपये की रिश्वत लेते समय आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी के ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम