Thursday, May 21, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

Earthquake in Anuppur: 3.9 दर्ज की तीव्रता से अनूपपुर और सिंगरौली में भूकंप के झटके

Earthquake in Anuppur: 3.9 दर्ज की तीव्रता से अनूपपुर और सिंगरौली में भूकंप के झटके मध्यप्रदेश के अनूपपुर और सिंगरौली जिले में सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे भूकंप के झटके महसूस किए हैं। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र छत्तीसगढ़ का सरगुजा रहा।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात आठ बजकर 6 मिनट पर छत्तीसगढ़ के सरगुजा में धरती कांपी थी। 3.9 तीव्रता के झटके लगे हैं। भूकंप का हाइपोसेंटर 11 किलोमीटर गहराई पर रहा। इसका असर मध्यप्रदेश के अनूपपुर और सिंगरौली में भी रहा। हलचल महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम