Earthquake : महाराष्ट्र में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गई तीव्रता

14 06 2019 earthquack 19311219 m

पालघर। महाराष्ट्र में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ ने इसकी जानकारी दी है। एजेंसी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई है। भूकंप आज सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर आया।

पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र के पालघर जिले में कम तीव्रता के तीन भूकंप आए हैं।हालांकि इस भूकंप में किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं थी।जिला अधिकारी ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।

यहां सबसे ताजा भूकंप शनिवार को 5 बजकर 22 मिनट पर आया। जिला आपदा सेल के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई है। इससे पहले शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 26 मिनट पर 3.2 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया था, वहीं रात 9 बजकर 55 मिनट पर एक और भूकंप आया। इसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.4 मापी गई है।

चमोली में भूकंप के झटके

इससे पहले कल उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। चमोली जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र जोशीमठ के पास 14 किलोमीटर की गहराई में था। इस भूकंप का असर चमोली जिले से सटे रुद्रप्रयाग और पौड़ी में भी महसूस किया गया।जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के मुताबिक फिलहाल कहीं से नुकसान की सूचना नहीं है।

चमोली में यह भूकंप शाम 4 बजकर 56 मिनट पर आया। बारिश और बर्फबारी के बीच भूकंप के झटके से दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि भूकंप का केंद जोशीमठ के पास ढ़ाक मेरग गांव था।

इसे भी पढ़ें-  भोपाल में कॉलेज बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत, जहांगीराबाद थाने के सब इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल

बता दें, पिछले 46 दिनों में यह छठा मौका है, जब उत्तराखंड की धरती हिली है। इससे पहले चमोली में 24 नवंबर और आठ दिसंबर को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहीं 28 अक्टूबर, 19 नवंबर और 6 दिसंबर को कुमाऊं के पिथौरागढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Leave a Reply