Latest

Earthquake : मणिपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.8 रही तीव्रता

मणिपुर। भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई है।

यह भूकंप मणिपुर के सेनापति में सुबह छह बजकर 54 मिनट पर आया। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम