Latest

Earth quake :मणिपुर में लगे भूकंप के झटके

मणिपुर में सोमवार देर रात करीब 2.39 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 आंकी गई। भूकंप का केंद्र मणिपुर के 55 किलोमीटर पूर्व में उखरूल में था।

बता दें कि इससे पहले बीती 11 अगस्त की शाम को भी मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी दी थी कि यह भूकंप शाम सात बजकर 27 मिनट पर आया था।

मोइरंग से 43 किलोमीटर दक्षिण इस भूकंप केंद्र था और तीव्रता 4.0 मापी गई थी। इस दौरान किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली थी।

 

Back to top button