Site icon YASHBHARAT.COM

Jabalpur: शहर में मर्जी से नहीं दौड़ पाएंगे ई-रिक्शा और ई-ऑटो, कलेक्ट्रेट की बैठक में बदली व्यवस्था पर मंथन

20210331 075428

Jabalpur: शहर में मर्जी से नहीं दौड़ पाएंगे ई-रिक्शा और ई-ऑटो, कलेक्ट्रेट की बैठक में बदली व्यवस्था पर मंथन

शहर की सड़कों पर बढ़ते ई-रिक्शा और ई-ऑटो के दबाव को नियंत्रित करने तथा बिगड़ती यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अब इनके संचालन के नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। अनुमान के मुताबिक शहर में करीब 11 हजार ई-रिक्शा और 13 हजार ई-ऑटो बिना तय रूट और नियमों के दौड़ रहे हैं, जिससे जाम और अव्यवस्था की स्थिति बन रही है।

Jabalpur Road Accident: बरेला टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा- अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

यातायात सुधार की कवायद के तहत गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ई-रिक्शा और ई-ऑटो के अनियंत्रित संचालन पर रोक लगाने के साथ-साथ सड़क हादसों में कमी लाने, ब्लैक स्पॉट्स सुधारने, पार्किंग व्यवस्था और यातायात संकेतकों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। 

संचालन व्यवस्था में क्या बदलाव प्रस्तावित?

ई-रिक्शा और ई-ऑटो के संचालन को व्यवस्थित करने के लिए सीरियल नंबर, कलर कोडिंग, श्रेणी विभाजन और सम-विषम (Odd-Even) व्यवस्था जैसे विकल्पों पर विचार किया जा रहा है, ताकि रंग और पहचान से ही यात्रियों को रूट की स्पष्ट जानकारी मिल सके।

प्रमुख चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर कैमरों के जरिए नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई और चालान की व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया।सड़कों के मोड़ व लेफ्ट टर्न में आने वाली बाधाओं तथा सड़क किनारे के अतिक्रमण को चिह्नित कर हटाने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में स्पष्ट किया गया कि लिए गए फैसले केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि संबंधित विभाग बजट और स्पष्ट कार्ययोजना के साथ इनका जमीनी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

Exit mobile version