MP Cabinet : शपथ ग्रहण के दौरान राज्‍य के मंत्री के स्‍थान पर राज्‍यमंत्री पढ़ गए रावत, फिर दोहरानी पड़ी पूरी प्रक्रिया

MP Cabinet : शपथ ग्रहण के दौरान राज्‍य के मंत्री के स्‍थान पर राज्‍यमंत्री पढ़ गए रावत, फिर दोहरानी पड़ी पूरी प्रक्रिया

MP Cabinet : शपथ ग्रहण के दौरान राज्‍य के मंत्री के स्‍थान पर राज्‍यमंत्री पढ़ गए रावत, फिर दोहरानी पड़ी पूरी प्रक्रिया।मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। आज सुबह राजभवन में रामनिवास रावत ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। रामनिवास रावत लोकसभा चुनाव के पहले 30 अप्रैल को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। वह श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से छठी बार विधायक चुने गए हैं। वह प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे हैं।

रावत को मोहन कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करनी थी, लेकिन वे शपथ ग्रहण समारोह में राज्‍य के मंत्री के स्‍थान पर राज्‍यमंत्री पढ़ गए। इसके बाद उन्‍हें दोबारा कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेनी पड़ी।

रामनिवास रावत ने मोहन कैबिनेट के 32 वें मंत्री के रूप में शपथ ली। सोमवार सुबह सादे समारोह में रावत को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले रावत ने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया, जिसे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने स्वीकार कर लिया। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले रावत भाजपा में शामिल हुए थे।

उनके भाजपा में आने से ग्वालियर-चंबल में पार्टी को मजबूती मिली है। यही वजह है कि प्रदेश से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक रामनिवास रावत के नाम पर पहले ही स्वीकृति दे चुका है। मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव ने रविवार शाम राजभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट कर मंत्रिमंडल विस्तार की जानकारी दी थी।

 

Exit mobile version