katniमध्यप्रदेश

रथयात्रा के दौरान निगम की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा,जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल एवं यातायात व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने दिए निर्देश

रथयात्रा के दौरान निगम की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा,जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल एवं यातायात व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने दिए निर्देश

कटनी। भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथयात्रा के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम उपायुक्त  प्रियंका झारिया ने निगम अधिकारियों के साथ गुरुवार प्रातः जगन्नाथ मंदिर प्रांगण, रथयात्रा के संपूर्ण जुलूस मार्ग तथा गुरुनानक वार्ड स्थित सब्जी मंडी मंदिर का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुचारू आवागमन एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं को चाक चौबंद रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, उपयंत्री मोना करेरा, अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह सहित निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

 

निरीक्षण के दौरान निगम अधिकारियों ने मंदिर समिति एवं पदाधिकारियों से संवाद कर रथयात्रा एवं भंडारे के दौरान प्लास्टिक के पानी के पाउच का उपयोग नहीं करने तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वैकल्पिक एवं पर्यावरण-अनुकूल व्यवस्थाएं अपनाने की अपील की। साथ ही नगर की स्वच्छता बनाए रखने एवं आयोजन के दौरान कचरा प्रबंधन में निगम प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।

 

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने निगम प्रशासन की इस जनहितैषी एवं पर्यावरण संरक्षण की पहल का स्वागत करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि रथयात्रा के दौरान स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के सभी आवश्यक उपायों का पालन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध हो सके।

 

Back to top button