Site icon Yashbharat.com

दद्दा धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान 9 से 13 नवंबर तक यातायात में बदलाव, बसों के लिए बिलहरी नाका से पीरबाबा बायपास तक रहेगा प्रवेश निषेध, यातायात पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील

IMG 20251107 WA0030

कटनी(YASHBHARAT.COM)। दद्दा धाम कटनी में 9 से 13 नवंबर तक चलने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस अवधि में बिलहरी नाका से पीरबाबा बायपास तक बसों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात प्रभारी राहुल पांडेय ने बताया कि देशभर से आ रहे संत-महात्माओं, कथावाचकों, गायकों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बस संचालक संघ के अध्यक्ष को पत्र जारी करते हुए निर्देश दिया है कि—

 

जबलपुर से कटनी आने वाली बसें पीरबाबा बायपास से गुलवारा ब्रिज होते हुए बिलहरी नाका से बस स्टैंड कटनी पहुंचें।

 

वहीं, कटनी से जबलपुर जाने वाली बसें बस स्टैंड कटनी से बिलहरी नाका, गुलवारा ब्रिज, पीरबाबा बायपास मार्ग से होकर जाएं।

 

इस तरह रहेगी यातायात व्यवस्था

 

 

 

नो-एंट्री के समय में भी बदलाव

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान रविवार से 13 नवंबर तक दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक जेल मोड़ से बिलहरी नाका तक नो-एंट्री लागू रहेगी। इस अवधि में बिलहरी से जेल मोड़ आने-जाने वाले वाहन वैकल्पिक मार्ग सत्संग भवन से होकर बिलहरी मोड़ की ओर जा सकेंगे।

 

यातायात पुलिस ने सभी नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Exit mobile version