Friday, May 15, 2026
Latest:
Latest

मदनमहल स्टेशन पर फ्लाईओवर कार्य के चलते मेमू ट्रेन श्रीधाम सहित कुछ रेलगाड़ियाँ शार्ट टर्मिनेट की गई,

जबलपुर । पश्चिम मध्य रेल जबलपुर मण्डल के जबलपुर शहर में दमोहनाका-रानीताल चौक-मदनमहल चौक पर एलिवेटेड कोरिडोर (फ्लाईओवर) के निर्माण कार्य के चलते मदनमहल स्टेशन यार्ड में दिनांक 16.जून को 04 घण्टे का ब्लॉक किया जा रहा है। इस निर्माण के दौरान कुछ गाड़ियों को शोर्ट टर्मिनेट/ ओरिजिनेट करने का निर्णय लिया गया है जिसका विवरण निम्नानुसार है

मेमू ट्रेन श्रीधाम में रहेगी शोर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट

अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 06619/06620 इटारसी-कटनी-इटारसी मेमू ट्रेन को श्रीधाम स्टेशन पर शोर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट करने का निर्णय लिया गया है, अर्थात यह गाड़ी श्रीधाम-कटनी-श्रीधाम स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी।

नैनपुर पैसेंजर गढ़ा गुड्स शेड पर रहेगी शोर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट

इसी प्रकार अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 05703/05704 जबलपुर-नैनपुर-जबलपुर पैसेंजर ट्रेन को गढ़ा गुड्स शेड स्टेशन पर शोर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट करने का निर्णय लिया गया है, अर्थात यह गाड़ी गढ़ा गुड्स शेड-जबलपुर-गढ़ा गुड्स शेड स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी।

22187 इण्टरसिटी 02 घण्टे रि – शेड्यूल रहेगी 16 जून क

गाड़ी संख्या 22187 रानी कमलापति – अधारताल इण्टरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को दिनाँक 16 जून 2024 को रानी कमलापति स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 02 घण्टे देरी से चलाने का निर्णय लिया गया है, अर्थात रि -शेड्यूल किया गया है।

यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम