क्राइम की इंतहा: अयोध्या नगर एक्सटेंशन बस्ती में उसने अपनी मां की गोद में दम तोड़ दिया

istockphoto 1172143424 612x61228129 1

क्राइम की इंतहा: अयोध्या नगर एक्सटेंशन बस्ती में उसने अपनी मां की गोद में दम तोड़ दिया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपराध बेकाबू होते जा रहे हैं। यहां 28 साल के एक शख्स को आधी रात को शराब पीकर हंगामा और तेज आवाज में गाने चला रहे अपराधियों को रोकने की कीमत अपनी जान देकर चुकाना पड़ी। अयोध्या नगर एक्सटेंशन के 84 एकड़ बस्ती में रहने वाले 28 वर्षीय मनोज चौरे को शराब पीकर हंगामा करने वाले अपराधियों को रोकने की कीमत अपनी जान देकर चुकाना पड़ी।

उसका कसूर सिर्फ इतना था कि बदमाश शराब पीकर अश्लील गाने स्पीकर लगाकर बजा रहे थे और गंदी-गंदी गालियां देकर शोर मचा रहे थे। इन आवाजों को सुनकर उसकी गर्भवती बहन और बच्चों की नींद टूट गई तो वह बच्चे और बहन को साथ लेकर उन्हें रोकने पहुंचा था। वहां पर बदमाशों ने उसे पकड़कर चाकू से उसका गला रेत दिया, वह खून में लथपथ जैसे तैसे घर पहुंचा और मां की गोद में जाकर लेट गया। मां, बहन और बच्चे यह देखकर रोने लगे और थोड़ी ही देर में उसने अपनी मां की गोद में दम तोड़ दिया।

इधर, घटना के बाद से मुख्य आरोपी फरार हो गया, जिसे अगले दिन अयोध्या नगर थाना पुलिस ने सुबह विदिशा जिले के ग्यारसपुर से गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, वह अपने घर सागर भागने की फिराक में था, जबकि अन्य दो युवकों को पुलिस ने घर से ही गिरफ्तार किया।

 

बहन के सामने गला रेता, 50 मीटर दूर तक गिरता रहा खून

मनोज चौरे सात भाई-बहनों में सबसे छोटा था और निजी काम करता था। सात में से चार भाई यहां अलग-अलग घरों में रहते हैं। उसके मम्मी-पापा के साथ दो बहनें रहती हैं।
मनोज के घर के ठीक पीछे बनी झुग्गी में प्रदीप पिछले छह महीने से किराए पर रहता था। करीब दस दिन पहले यहां प्रहलाद और राजू कुशवाहा भी रहने आए थे। ये तीनों सागर जिले के रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें-  गांधीसागर में 18 नवंबर को 'डेस्टिनेशन कैबिनेट': ₹11,500 करोड़ की 'गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना' देगी MP को नई पहचान

क्राइम की इंतहा: अयोध्या नगर एक्सटेंशन बस्ती में उसने अपनी मां की गोद में दम तोड़ दिया

रविवार रात को काम से लौटने के बाद मनोज सो रहा था, लेकिन देर रात तीनों ने मोबाइल से स्पीकर कनेक्ट कर तेज आवाज में गाना बजाना और नाचना शुरू कर दिया।
करीब डेढ़ बजे रात तक हुड़दंग चलता रहा तो मनोज और उसकी नौ माह की गर्भवती बहन उन्हें रोकने के लिए पहुंची तो पांच मिनट तक वहां बहस हुई। इसके बाद नशे में राजू और प्रदीप ने मनोज को पकड़ लिया।

बहन कुछ समझ पाती इससे पहले ही प्रहलाद कुशवाहा ने छुरी उठाकर उसके गले पर चला दी। इससे उसके गले से खून की धार निकलने लगी। मनोज करीब 50 मीटर दूर मम्मी-पापा के घर पहुंचा तो पूरे रास्ते में खून ही खून पड़ा था।

बहन ने चीखना चिल्लाना शुरू किया तो घर के सभी लोग इकट्ठे हो गए। मनोज मां की गोद में जा बैठा और पांच मिनट के अंदर उसकी जान चली गई। पुलिस को सूचना दी तो वे पंचनामा बनवाने उसे अस्पताल ले गए थे। क्राइम की इंतहा: अयोध्या नगर एक्सटेंशन बस्ती में उसने अपनी मां की गोद में दम तोड़ दिया