Site icon Yashbharat.com

कटनी में पत्रकारों के आंदोलन को मिली बड़ी कामयाबी, डीएसपी एवं महिला थाना प्रभारी हटाये गए

Screenshot 20250609 190237 X

कटनी में पत्रकारों के आंदोलन को बड़ी सफलता मिली है।मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर बताया कि कुछ दिन पहले जिला कटनी में हुए घटनाक्रम के फलस्वरूप मैंने दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

जांच उपरांत DSP AJK कटनी श्री प्रभात कुमार शुक्ला एवं महिला थाना प्रभारी कटनी श्रीमती मंजू शर्मा को DGP ने उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज के कार्यालय में प्रशासनिक दृष्टि से संबद्ध किया है। उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रचलन में है।

इस कार्रवाई पर क्षेत्रीय सांसद वीडी शर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। बता दें कि 31 मई को हुए घटनाक्रम के बाद पत्रकार डीएसपी प्रभात शुक्ला सहित अभद्रता करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलित थे। क्षेत्रीय सांसद वीडी शर्मा ने आश्वासन दिया था कि दोषी अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। पत्रकारों ने विधायक संदीप जायसवाल को भी ज्ञापन दिया था। मुख्यमंत्री को भी पत्रकारों ने अवगत कराया।

Exit mobile version