Latest

मुंबई एयरपोर्ट पार्किंग में ड्रामा: कैब चालक ने कार की बोनट पर 6 किमी तक लटकाया शख्स, गिरफ्तार

मुंबई एयरपोर्ट पार्किंग में ड्रामा: कैब चालक ने कार की बोनट पर 6 किमी तक लटकाया शख्स, गिरफ्तार। मुंबई एयरपोर्ट की पार्किंग क्षेत्र में हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति कार की बोनट पर लटकते हुए लगभग 6 किलोमीटर तक चला। मामला तब सामने आया जब कैब चालक और यात्री के बीच पार्किंग को लेकर तीखी बहस हुई। विवाद बढ़ने पर कैब चालक ने गाड़ी तेज़ी से चलाते हुए व्यक्ति को बोनट पर लटका दिया। इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है और मामले की जांच की जा रही है। यात्रियों और आम जनता से अपील की गई है कि वे ऐसे विवादों से बचें और शांति बनाए रखें।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम