डॉ. शालिनी मिश्रा ने हासिल की एमडी (मेडिसिन) की उपाधि, विजयराघवगढ़ का बढ़ाया गौर
कटनी -विजयराघवगढ़ क्षेत्र के लिए गौरव और हर्ष का विषय है कि डॉ. शालिनी मिश्रा ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एमडी (मेडिसिन) की प्रतिष्ठित उपाधि प्राप्त की है। उनकी इस सफलता से परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। डॉ. शालिनी मिश्रा की इस उपलब्धि को उनकी कड़ी मेहनत, लगन, निरंतर अध्ययन और समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। चिकित्सा जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में उच्च शिक्षा की यह उपलब्धि उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनकी सफलता ने न केवल परिवार का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे विजयराघवगढ़ क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
इस अवसर पर परिवारजनों, मित्रों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने डॉ. शालिनी मिश्रा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने आशा व्यक्त की कि वे चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और सेवाभाव से नई ऊंचाइयां हासिल करेंगी तथा जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर समाज में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।

