Site icon Yashbharat.com

त्योहारों के कामकाजी और भागदौड़ में क्या आप भी काफी थकान महसूस करती है तो इन टिप्स अब थकान मिनट में कर सकती है छूमंतर

5

त्योहारों के कामकाजी और भागदौड़ में क्या आप भी काफी थकान महसूस करती है तो इन टिप्स अब थकान मिनट में कर सकती है छूमंतर

कोई भी त्यौहार साल में बस एक बार आता है और इस मौके को हम जाने नहीं देना चाहते हैं। त्योहार का मौसम खुशी और उत्साह से भरा होता है। दोस्त-रिश्तेदारों से मिलना जुलना होता है। मेहमानों का आना जाना,ढेर सारी तैयारियों के चलते अक्सर हम थक जाते हैं। अगर आप भी त्योहार के बाद थकावट महसूस कर रहे हैं और इससे रोजमर्रा का काम प्रभावित हो रहा है तो आप इन टिप्स की मदद से थकावट दूर कर सकते हैं।

त्योहार की थकान मिटाने के लिए अपनाएं ये 3 आसान तरीके

एक्सपर्ट की मानें तो थकावट दूर करने का सबसे बेहतरीन तरीका है कि आप आराम और नींद पर ध्यान दें। त्योहारों के दौरान अक्सर नींद की कमी हो जाती है,जिससे थकावट बढ़ जाती है।ऐसे में कम से कम 7 से 8 घंटे शरीर को आराम दें। इससे आपका शरीर दोबारा से रिचार्ज होता है।

त्योहारों के कामकाजी और भागदौड़ में क्या आप भी काफी थकान महसूस करती है तो इन टिप्स अब थकान मिनट में कर सकती है छूमंतर

हल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। इससे भी शारीरिक थकान में कमी आती है। दिमाग को भी ताजगी मिलती है। स्ट्रेचिंग या वॉक करने से रक्त संचार बेहतर होता है जिससे शरीर में फुर्ती आती है।

सबसे जरूरी है खान पान पर ध्यान देना, त्योहारों में अक्सर हम बहुत ज्यादा तेल और मसालेदार खाना खा लेते हैं, जिससे पाचन तंत्र सुस्त पड़ जाता है। ऐसे में आप त्योहार के बाद फ्रेश फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करें हाइड्रेशन का पूरा ध्यान रखें, हाइड्रेटेड रहने से शरीर में ऊर्जा का स्तर बनाए रखने में मदद मिलती है।

Exit mobile version