Site icon Yashbharat.com

घंटाघर के मंगल भवन में शुरु हुई जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता

IMG 20260103 WA0015

कटनी(YASHBHARAT.COM)। जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 4 जनवरी तक घंटाघर क्षेत्र स्थित मंगल भवन (चतुर्थ मंजिल) के टेबल टेनिस हॉल में किया जा रहा है। संघ के सह सचिव एवं मीडिया प्रभारी रमाकान्त पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर्स(45+) वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रत्येक वर्ग में सिंगल्स एवं डबल्स मैच खेले जा रहे हैं। टूर्नामेंट के पहले दिन 2 जनवरी को सब जूनियर, जूनियर एवं बालिका वर्ग के मैच खेले गए। बालिका वर्ग में प्राची गुप्ता प्रथम, मैत्री गुप्ता द्वितीय तथा परिज्ञा पुरोहित तीसरे स्थान पर रहीं। सब जूनियर वर्ग में सुब्रत बनानी प्रथम, अमोल द्विवेदी द्वितीय और जविश नागदेव तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में सुब्रत बनानी प्रथम, वैदिक चमड़िया दूसरे और अमोल द्विवेदी तीसरे स्थान पर रहे। संघ के पदाधिकारियों सी.बी.एस. अहिरवार, बी एस नेगी, एस पी पटेल, पंकज निगम, और शान्तनु बनर्जी एवं खिलाड़ियों ने सभी खेल प्रेमियों से उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने का अनुरोध किया है।

Exit mobile version