युवा दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन 12 को

yaga

कटनी । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वामी विवेकानन्द जी के जन्मदिवस ‘‘युवा दिवस’’ के उपलक्ष्य में शुक्रवार 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवनगर कटनी में प्रातः 9 बजे से 10ः30 बजे तक किया जायेगा।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.पी.सिंह द्वारा प्राचार्य, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधव नगर को कार्यक्रम से संबंधित समस्त आवश्यक व्यवस्थाये एवं एवं कार्यक्रम हेतु विद्यालय के समस्त स्टॉफ एवं कक्षा छठवीं से बारहवीं तक छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में सम्मलित कराने हेतु निर्देशित किया है। युवा दिवस के अवसर पर जिले के समस्त विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।