katniमध्यप्रदेश

जिला ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न, सामाजिक एकता व अखंडता की दिलाई शपथ

जिला ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न, सामाजिक एकता व अखंडता की दिलाई शपथ

कटनी। जिला ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक खिरहनी उपनगरीय क्षेत्र स्थित मंगलम गार्डन में जिलाध्यक्ष राजू शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती तथा समाज के उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान खिरहनी उपनगरीय क्षेत्र के अध्यक्ष पद के लिए प्रभात तिवारी का नाम सर्वसम्मति से प्रस्तावित किया गया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति प्रदान करते हुए अनुमोदित किया। इस अवसर पर समाज की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा हर परिस्थिति में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने की शपथ भी दिलाई गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला ब्राह्मण समाज उपनगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इकाईवार संगठन का गठन करेगा, ताकि समाज के पिछड़े एवं जरूरतमंद परिवारों को सशक्त बनाया जा सके। साथ ही आठवीं कक्षा से आगे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने, जनेऊ संस्कार कार्यक्रम, गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग तथा सामाजिक जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किया जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि समाज के सांस्कृतिक एवं संस्कारिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से आगामी दिनों में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिससे प्रत्येक ब्राह्मण परिवार तक जिला ब्राह्मण समाज का संवाद स्थापित हो सके।

बैठक एवं मनोनयन प्रक्रिया में जिलाध्यक्ष राजू शर्मा, महामंत्री जेनेन्द्र त्रिपाठी, सरमन तिवारी, विक्रांत शर्मा, पं. अरविन्द तिवारी, विवेक पाण्डेय (गोल्डन), छेदीलाल पाण्डेय, जितेन्द्र बड़गैया, महेन्द्र तिवारी, संतोष प्यासी, विनीत कुमार गौतम, संदीप तिवारी, संजय परौहा, विकास पाठक, महेन्द्र दुबे, अमन दुबे, नीरज चतुर्वेदी, सिद्धांत द्विवेदी, पुरुषोत्तम द्विवेदी, राजेश भरत, शुभम द्विवेदी, दीपक तिवारी, कपिल मिश्रा, रामभूषण तिवारी, विवेक मिश्रा, ओंकार मिश्रा, संजय मिश्रा, अविनाश गर्ग, प्रकाश त्रिपाठी, शिवचरण, रामभगत मिश्रा, धीरेन्द्र दुबे, मोहनलाल मिश्रा सहित समाज के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

Back to top button