katniमध्यप्रदेश

स्लीमनाबाद के पड़रभटा के छिंदहाई मोहल्ला में रुपयों के लेनदेन में विवाद, डीजे संचालक पर चली गोली माथे को छूकर निकली, बची जान, पुलिस कर रही घटना की जांच


स्लीमनाबाद के पड़रभटा के छिंदहाई मोहल्ला में रुपयों के लेनदेन में विवाद, डीजे संचालक पर चली गोली माथे को छूकर निकली, बची जान, पुलिस करही घटना की जां

कटनी। स्लीमनाबाद क्षेत्र के पड़रभटा के छिंदहाई मोहल्ले में चली गोली युवक के माथे को छू कर निकली जांच में जुटी पुलिस कटनी। स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत पड़रभटा के छिंदहाई मोहल्ले में रुपयों को लेकर विवाद को लेकर एक युवक पर गोली चलाई गई जो उसके माथे के ऊपरी हिस्से को छू कर निकल गई। जानकारी के अनुसार डीजे संचालक दुर्गा प्रसाद कोल रात के समय क्षेत्र में एक किराना दुकान सामान लेने गया हुआ था इसी दौरान 5 युवक उंसके पास आए पुराने लेनदेन को लेकर विवाद करने लगे यह दुर्गा का क्षेत्र के एक टैंट व्यवसायी से था जिसमे 7 से 8 हजार रुपयों का लेनदेन बाकी था। इसी बात को लेकर दुर्गा को पहले बंदूक की नोक पर चमकाया और एक युवक द्वारा दुर्गा के माथे से सटा कर गोली चलाई गई जो दुर्गा के माथे के ऊपरी हिस्से को छूकर निकल गई घटना के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए घायल दुर्गा प्रसाद को इलाज के लिए जिला अस्पताल कटनी लाया गया इस घटना की सूचना पर एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी भी जिला अस्पताल कटनी पहुंची थी और घायल दुर्गा प्रसाद के उनके द्वारा बयान दर्ज किए गए और घटना की जांच शुरू कर दी है उन्होंने बताया आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

Back to top button