ढीमरखेड़ा पुलिस ने आयोजित की ग्राम चौपाल ग्रामीणों बताये सायबर क्राइम से बचने उपाय

ढीमरखेड़ा पुलिस ने आयोजित की ग्राम चौपाल ग्रामीणों बताये सायबर क्राइम से बचने उपा
कटनी- पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाक्टर संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में एस डी ओ पी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा सुरेश चौधरी हमराह बल ए एस आई विजेंद्र तिवारी संतोष विश्वकर्मा आरक्षक रंजीत,गंधर्व के द्वारा ग्राम ढीमरखेड़ा के माता मंदिर प्रांगण में पुरानी बस्ती के ग्रामीणों के उपस्थिति में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया संपूर्ण ग्रामीण की समस्या को चुना गया एवं साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताए गए ग्रामीणों को साइबर संबंधी अपराधों की रोकथाम के संबंध में जानकारी दी गई एवं छोटा बच्चा बच्चियों को सुरक्षित स्कूल लाने ले जाने संबंधी जानकारी दी गई सभी ग्रामीणों को पुलिस की या पहल बहुत पसंद आई है अब पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा यह अनोखी पहल चलाई जा रही है जिसका जिसका लाभ कटनी जिला के संपूर्ण ग्रामों को प्राप्त हो रहा है पुलिस की अनोखी पहल से सभी ग्रामीण जागरुक हो रहे है








