Site icon Yashbharat.com

मंदिर के पास धारदार हथियार लेकर घूम रहे युवक को ढीमरखेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG 20251122 WA0030

मंदिर के पास धारदार हथियार लेकर घूम रहे युवक को ढीमरखेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्ता

कटनी-पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनव विश्वकर्मा के मार्ग दर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन मे थाना प्रभारी ढीमरखेडा निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में एक व्यक्ति को अवैध धारदार बका लेकर घूमते मिलने पर 25 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर भेजा गया जेल।

मुखबिर की सूचना पर थाना ढीमरखेडा पुलिस द्वारा ग्राम सिमरिया हुनमान मंदिर के पास एक व्यक्ति लोहे की धारदार बका लिये खड़े होने की सूचना पर मौके पर जाकर आरोपी रतल लाल उर्फ लल्लू पटेल पिता ताराचंद पटेल उम्र 24 साल निवासी ग्राम सारगंपुर थाना ढीमरखेडा के कब्जे से लोहे की धारदार बका जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना ढीमरखेडा में अपराध क 504/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट का कायम कर आरोपी को गिरफतार कर माननीय न्यायालय ढीमरखेडा में पेश किया गया जो माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेजा गया है। आरोपी आदित्य अपराधी और इसके विरूद्ध ढीमरखेड़ा थाने में पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हुए हैं पुलिस कार्यवाही मे विषेष भूमिका मे थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे, उनि सुरेश चौधरी, आर. पंकज सिंह, आर देवेन्द्र अहिरवार आर. दीपक सिंह का विशेष भूमिका रही ।

Exit mobile version