Dhar Crime: 18 साल की प्रेमिका की दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या, प्रेमी ने आखिर क्यों उठाया ऐसा कदम

murder

Dhar Crime: 18 साल की प्रेमिका की दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या।26 नवंबर को ग्राम जामनघाटी के सरपंच मकेश गिरवाल ने नालछा थाने पर सूचना दी कि जामनघाटी में धार-गुजरी मुख्य मार्ग के पास स्थित पहाड़ी पर युवती का शव पड़ा है।

उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ है। सूचना पर नालछा थाना पुलिस व एसडीओपी मोनिका सिंह मौके पर पहुंचे। मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मृतका की पहचान 18 वर्षीय पूजा पुत्री रमेश निवासी ग्राम दाबड़ थाना धरमपुरी की रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया।

;

26 नवंबर को ग्राम जामनघाटी के सरपंच मकेश गिरवाल ने नालछा थाने पर सूचना दी कि जामनघाटी में धार-गुजरी मुख्य मार्ग के पास स्थित पहाड़ी पर युवती का शव पड़ा है। उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ है। सूचना पर नालछा थाना पुलिस व एसडीओपी मोनिका सिंह मौके पर पहुंचे। मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मृतका की पहचान 18 वर्षीय पूजा पुत्री रमेश निवासी ग्राम दाबड़ थाना धरमपुरी की रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया।

आरोपित नहीं करना चाहता था शादी

 

मामला गंभीर होने पर एसपी मनोज सिंह, एएसपी डा. इंद्रजीत बाकलवार व एसडीओपी सिंह ने थाना प्रभारी नालछा को आरोपित का पता लगाने के लिए निर्देशित किया। पुलिस ने जांच में पाया कि पूजा की हत्या उसके प्रेमी रवींद्र पुत्र पातालसिंह जमरा निवासी ग्राम कछादड़ ने की है। पूजा व रवींद्र के बीच प्रेम संबंध थे। इसी के चलते पूजा रवींद्र को शादी के लिए कह रही थी, जबकि आरोपित रवींद्र, पूजा से शादी नहीं करना चाह रहा था।

इसे भी पढ़ें-  चार राज्यों के विधान परिषद चुनावों में कांग्रेस को प्रचंड झटका: 28 सीटों पर 'ज़ीरो' पर सिमटी पार्टी; यूपी में बीजेपी को 6 व सपा को 5 सीटें, जनसुराज का भी खाता खुला