Wednesday, May 13, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

संगीतमय श्रीमद भागवत कथा मे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु, कथा पंडाल में गूंजे जयकारे

संगीतमय श्रीमद भागवत कथा मे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु, कथा पंडाल में गूंजे जयकार

 

कटनी। इंदिरा नगर बाईपास स्थित गौतम फार्म हाऊस में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव प्रसंग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा के दौरान जैसे ही श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल में डूब गया। श्रद्धालु भजन-कीर्तन पर झूम उठे और “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से वातावरण गूंजायमान हो उठा।

 

कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतार की महिमा का वर्णन करते हुए धर्म, सत्य और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा स्थल पर आकर्षक झांकियों और मधुर भक्ति संगीत ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

श्री श्री 1008 श्री राजगुरु श्री बदरी प्रपन्नाचार्य जी महाराज आचार्य आश्रम, नयागांव, चित्रकूट धाम ने कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भी भावपूर्ण वर्णन किया गया। माखन चोरी, गोपियों के साथ नटखट लीलाएं और माता यशोदा के वात्सल्य प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। श्रद्धालुओं ने कथा स्थल पर प्रभु के जयकारे लगाकर भक्ति रस का आनंद लिया।

 

आयोजन समिति के जगत अवधप्रसाद गौतम ने बताया कि 08 मई से 15 मई 2026 तक आयोजित इस संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का समापन शुक्रवार 15 मई को विशाल भण्डारे के साथ होगा। आयोजन के प्रेषक जगत अवधप्रसाद गौतम ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण एवं प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि