katniमध्यप्रदेश

डिप्टी कलेक्टर की बुलेरो ने अधिवक्ता की बाइक को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, अधिवक्ता और टाइपिस्ट घायल

डिप्टी कलेक्टर की बुलेरो ने अधिवक्ता की बाइक को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, अधिवक्ता और टाइपिस्ट घाय

कटनी(YASHBHARAT.COM)। जिला न्यायालय से वापस लौट रहे अधिवक्ता विवेक जैन की मोटर सायकल को माधवनगर गेट के पास डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा की बुलेरो क्रमांक एम.पी. 19 जेडएल-5117 ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार अधिवक्ता विवेक जैन और टाइपिस्ट रिंकू सिंह ठाकुर घायल हो गए। दुर्घटना में अधिवक्ता विवेक जैन को ज्यादा चोट आने के कारण बरगंवा क्षेत्र स्थित अपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचाररत अधिवक्ता विवेक जैन ने बताया कि दुर्घटना के समय डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा का वाहन अधिक रफ्तार में था। जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भी भागने लगा था, जिसे पीछा करके रोका गया।

Back to top button