Latestमध्यप्रदेश

डिप्टी कलेक्टर पर आरोप: विवाह का वादा कर अपने ही विभाग की महिला कर्मचारी से लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए

राजगढ़: भोपाल में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर पर आरोप लगे हैं कि उसने विवाह का वादा कर अपने ही विभाग की एक महिला कर्मचारी से लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। रिश्ते में रहने के दौरान अधिकारी उस महिला से करवा चौथ का व्रत भी रखवाता था, लेकिन बाद में अपने वादे से मुकर गया। महिला ने राजगढ़ एसपी से शिकायत की है।

सोरते खाना बनाने, कपड़े धुलवाने, साफ-सफाई के लिए उसे अपने घर बुलाते थे। उसके बाद वह रोज सुबह-शाम अपने क्वार्टर पर बुलाने लगे थे। महिला का आरोप है कि एक दिन छेड़छाड़ की, महिला ने विरोध किया तो उन्होंने नौकरी से निकालने की धमकी देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

 दिलाया सरकारी कमरा दिलाया

दुष्कर्म करने के बाद उन्होंने महिला को भी सरकारी क्वार्टर एलाट कर दिया। इसके बाद वे कभी महिला के घर जाते, कभी महिला को अपने घर बुलाते। बिना विवाह के उससे करवा चौथ का व्रत करवाया। इस दौरान वह उसे राजस्थान के कामखेड़ा मंदिर ले गए, जहां उससे शादी करने और उसका पूरा खर्च उठाने के वादा किया।

एसपी ने पहले शिकायत की जानकारी से इन्कार किया, लेकिन अब इस शिकायत की जांच पचोर थाना प्रभारी को दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी। महिला ने जो शिकायत सौंपी है, उसके मुताबिक, डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते से उसका परिचय वर्ष 2022 में पचोर में हुआ। वह वहां तहसीलदार था और वह अनुकंपा नियुक्ति पर वहां काम कर रही थीं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम