Site icon Yashbharat.com

J&K में लोकतंत्र, NC के नेता उमर अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

16 10 2024 jk cm omar abdullah 1 20241016 115918

J&K जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के नेता उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उमर अब्दुल्ला दूसरी बार जम्मू-कश्मीर के सीएम बने हैं। वे 2009 में पहली बार सीएम बने थे।

शपथ ग्रहण में हिस्सा लेने के लिए राहुल गांधी के साथ ही प्रियंका वाड्रा और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव श्रीनगर पहुंचे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ ही डीएमके नेता डी राजा और आम आदमी पार्टी के संजय सिंह भी शपथ ग्रहण में मौजूद रहे।

सरकार में शामिल नहीं होगी कांग्रेस

इस बीच, कांग्रेस ने उमर अब्दुल्ला सरकार में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। जम्मू-कश्मीर की नई सरकार को कांग्रेस का बाहर से समर्थन रहेगा। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने यह जानकारी दी।

उमर अब्दुल्ला के साथ पांच मंत्रियों ने शपथ ली। सुरेंद्र चौधरी को डिप्टी सीएम बनाया गया है। सुरेंद्र चौधरी, उमर अब्दुल्ला सरकार में जम्मू क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। सकीना इटू, जावेद अहमद डार, सतीश शर्मा और जावेद राणा ने मंत्री पद की शपथ ली। सकीना इटू और जावेद अहमद डार पहले भी उमर सरकार में मंत्री रह चुके हैं। सतीश शर्मा निर्दलीय विधायक हैं।

Exit mobile version