katniमध्यप्रदेश

जिले में शासकीय महाविद्यालय में लॉ पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग,निजी स्कूलों की महंगी फीस से परेशान अभिभावक, कटनी में शासकीय लॉ कॉलेज की मांग को लेकर अधिवक्ताओ ने मुख्यमंत्री से कि भेंट 

जिले में शासकीय महाविद्यालय में लॉ पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग,निजी स्कूलों की महंगी फीस से परेशान अभिभावक, कटनी में शासकीय लॉ कॉलेज की मांग को लेकर अधिवक्ताओ ने मुख्यमंत्री से कि भें

 

कटनी – कटनी जिले में शासकीय महाविद्यालय में 3 वर्षीय एलएलबी एवं 5 वर्षीय बी.ए.-एलएलबी पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ता यश खरे ने साथियो के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री के कटनी आगमन पर उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत भी किया।

 

यश खरे ने मुख्यमंत्री को बताया कि जिले में शासकीय स्तर पर विधि शिक्षा उपलब्ध नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को निजी महाविद्यालयों अथवा अन्य शहरों में पढ़ाई के लिए जाना पड़ता है। निजी संस्थानों की अत्यधिक फीस सामान्य एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बड़ा आर्थिक बोझ बन जाती है, जिसके कारण अनेक मेधावी छात्र-छात्राएं आर्थिक अभाव में विधि शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते।

 

उन्होंने मांग की कि कटनी के शासकीय महाविद्यालय में एलएलबी (3 वर्षीय) एवं बी.ए.-एलएलबी (5 वर्षीय) पाठ्यक्रम शीघ्र प्रारंभ किए जाएं, ताकि जिले के विद्यार्थियों को कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा अपने ही जिले में उपलब्ध हो सके।

 

अधिवक्ता यश खरे ने कहा कि शासकीय लॉ कॉलेज खुलने से हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी वकील बनने का अवसर प्राप्त होगा।

Back to top button