Deepika Padukone रोने लगीं तो NCB के अधिकारियों ने कहा, इमोशनल कार्ड मत खेलो

deepika sara shraddha latest

बॉलीवुड ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से पांच घंटे पूछताछ की।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब Deepika Padukone से अपने मैनेजर करिश्मा प्रकाश के साथ हुई व्हाट्सऐप चैट के बारे में पूछा गया तो वे रोने लगीं।

इस पर एनसीबी के अधिकारियों ने कहा कि वे इमोशनल कार्ड न खेलें।

बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान तीन बार ऐसा मौका आया जब Deepika Padukone रोने लगीं। हालांकि अधिकारियों ने इसे तवज्जो न देते हुए सख्त पूछताछ जारी रखी।

बता दें, ड्रग्स केस में पिछले हफ्ते एनसीबी ने बॉलीवुड की तीन प्रमुख अभिनेत्रियों Deepika Padukone, सारा अली खान एवं श्रद्धा कपूर से कई घंटे पूछताछ की।

इस दौरान दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को उनके सामने बैठाकर भी पूछताछ किए जाने की खबर है।

इसके साथ ही एनसीबी ने दीपिका, रकुल प्रीत सिंह और करिश्मा प्रकाश का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।