Site icon YASHBHARAT.COM

राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सभी वर्ग एवं समाज के लोगों में अपार हर्ष: दीपक टण्डन

wp 17052263111512021802958464836935

महिला मोर्चा के कार्यक्रम में बोले भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सभी वर्ग एवं समाज के लोगों में अपार हर्ष की लहर है। पूरा देश राममय हो गया है।

राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कटनी भाजपा के
जिलाध्यक्ष श्री दीपक टंडन जी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जैन सोगानी के नेतृत्व में ट्रांसजेंडर्स एवं किन्नर समाज से संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम किया गया।

जिलाध्यक्ष श्री दीपक टंडन ने संवाद करते हुए बताया कि श्री राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सभी वर्ग एवं समाज के लोगों में अपार हर्ष की लहर है सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास एवं सभी को साथ लेने की मुहिम के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किन्नर समाज से दुर्गा दीदी एवं पिंकी दीदी के सभी शिष्यों का शाल पुष्पहार एवं मिष्ठान कराकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्रीमती गीता गुप्ता, जिला मंत्री एवं प्रभारी सुश्री अंकिता तिवारी, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष रणवीर कर्ण, कार्यक्रम प्रभारी महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नीलिमा असोढिया, हीरामणी बरसैया, सुनीता गुप्ता, मधु अग्रवाल, शशि विश्वकर्मा, रेखा यादव, शशि दुबे, संगीता मेघानी कुक्कु, आरती, निशा नामदेव, सुमन, रामलली, सायरा बानो, किरण विश्वकर्मा सहित महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन सीमा जैन सोगानी एवं आभार प्रकट नीलिमा असोढिया ने किया ।

Exit mobile version