Latest

धार में थमा दशकों का इंतजार: पीएम मोदी ने दी जिले की पहली ट्रेन की सौगात, छोटा उदयपुर रेलखंड का वर्चुअल लोकार्पण

धार में थमा दशकों का इंतजार: पीएम मोदी ने दी जिले की पहली ट्रेन की सौगात, छोटा उदयपुर रेलखंड का वर्चुअल लोकार्पण

धार/भोपाल (यशभारत उज्ञॅट कॉम)। मध्य प्रदेश के धार जिले के लिए 8 सितंबर (मंगलवार) का दिन ऐतिहासिक बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से धार जिले को उसकी पहली रेल सेवा की सौगात दी। पीएम मोदी ने 28 किलोमीटर लंबे नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण कर पहली यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस सौगात के साथ ही आजादी के बाद पहली बार धार जिला भारतीय रेलवे के नक्शे पर दर्ज हो गया है और जिले की धरती पर ट्रेन दौड़ती नजर आई है।

18 साल पुराना सपना हुआ पूरा

धार जिले में रेल सुविधा का सपना कई दशकों पुराना रहा है। 8 फरवरी 2008 को झाबुआ में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना का शिलान्यास किया था। करीब 18 वर्षों के लंबे इंतजार और निर्माण कार्य के बाद आखिरकार यह रेलखंड बनकर तैयार हुआ, जिससे क्षेत्रवासियों में बेहद खुशी और उत्साह का माहौल है।

व्यापार और कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

जिले में रेल सेवा शुरू होने से स्थानीय नागरिकों, किसानों और व्यापारियों को काफी सहूलियत मिलेगी। इससे न केवल धार और आसपास के इलाकों की मालवा व गुजरात क्षेत्र से कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नया बल मिलेगा।

भाजपा कटनी की जिला कार्यसमिति बैठक सम्पन्न: पदाधिकारी और बड़े नेता शामिल, संगठनात्मक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

Back to top button