Datia Election News: कांग्रेस के घनश्याम सिंह 50,000 पार, बैकफुट पर आए बीजेपी के आशुतोष तिवारी

Datia Bypoll Results 2026: दतिया उपचुनाव के नतीजे आज, 350+ कर्मचारी और 3-स्तरीय सुरक्षा में मतगणना शुरू

Datia Election News: कांग्रेस के घनश्याम सिंह 50,000 पार, बैकफुट पर आए बीजेपी के आशुतोष तिवारी

दतिया: मध्य प्रदेश की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी है। 10वें राउंड की समाप्ति तक कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 50,309 वोट हासिल कर लिए हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आशुतोष तिवारी (39,396 वोट) पर 10,913 वोटों की भारी बढ़त बना ली है।

शुरुआती दौर में बढ़त बनाने वाली बीजेपी 4-5 राउंड के बाद से ही लगातार पिछड़ रही है। 15 राउंड में होने वाली इस मतगणना में अब सिर्फ 5 राउंड शेष हैं, जिससे कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल बन गया है।

 10वें राउंड तक का पूरा गणित और विश्लेषण

  • 10वें राउंड का स्टेटस: कांग्रेस के घनश्याम सिंह 50,309 वोट, भाजपा के आशुतोष तिवारी 39,396 वोट और आसपा के दामोदर यादव 9,751 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर हैं।

  • बढ़त का सफर: शुरुआती राउंड्स में पिछड़ने के बाद चौथे राउंड के बाद से घनश्याम सिंह ने जो बढ़त बनाई, वह 10वें राउंड तक पहुँचते-पहुँचते 10,000 वोटों के पार चली गई है।

  • अंतिम चरण: पॉलिटेक्निक कॉलेज में 21 टेबलों पर जारी मतगणना में अब केवल 5 राउंड बाकी हैं।

 उपचुनाव का बैकग्राउंड और सियासी मायने

  1. क्यों हुआ उपचुनाव? 2023 में कांग्रेस टिकट पर चुनाव जीते राजेंद्र भारती को एक पुराने आपराधिक मामले में सजा मिलने के कारण उनकी सदस्यता रद्द हो गई थी। इसी वजह से यह सीट खाली हुई थी।

  2. बीजेपी के लिए झटका: पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का गढ़ रही इस सीट पर बीजेपी ने नया चेहरा आशुतोष तिवारी उतारा था। यहाँ हार मिलने से संगठन और टिकट परिवर्तन के फैसले पर सवाल खड़े होना तय है।

  3. कांग्रेस में अंदरूनी घमासान: चुनाव से ठीक पहले पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को पार्टी से निलंबित कर दिया गया। राजेंद्र भारती ने घनश्याम सिंह पर बीजेपी के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है और 2028 में अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने का दावा किया है।