मध्यप्रदेश

Datia Election Loss: ऑडियो रिकॉर्डिंग खोलेगी दतिया में भितरघातियों की पोल: सीएम हाउस की बैठक के बाद हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Datia Bypoll Results: दतिया में हार के बाद CM हाउस में मंथन, ऑडियो सबूतों के साथ पहुंचे आशुतोष तिवारी; संगठन में बड़े फेरबदल के आसार

Datia Election Loss: ऑडियो रिकॉर्डिंग खोलेगी दतिया में भितरघातियों की पोल: सीएम हाउस की बैठक के बाद हो सकती है बड़ी कार्रवाई

भोपाल: दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की करारी हार के बाद प्रदेश की सियासत गर्मा गई है. हार के कारणों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री आवास पर एक उच्चस्तरीय और महत्वपूर्ण बैठक जारी है. इस बैठक में दतिया उपचुनाव से जुड़े संगठन के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और रणनीति बनाने वाले नेता मौजूद हैं.

भीतरघात के ऑडियो सबूत लेकर पहुंचे आशुतोष तिवारी

समीक्षा बैठक के बीच भाजपा नेता आशुतोष तिवारी के सीएम हाउस पहुंचने से सियासी हलचल और तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, आशुतोष तिवारी संगठन के भीतर ही हुए ‘भीतरघात’ (Sabotage) और भितरघातियों से जुड़े गंभीर आरोपों पर सीएम के सामने बात रख सकते हैं.

बताया जा रहा है कि उनके पास पार्टी के कुछ स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों के खिलाफ ठोस शिकायतों के समर्थन में एक्सक्लूसिव ऑडियो रिकॉर्डिंग्स (Audio Recordings) भी मौजूद हैं.

 संगठन स्तर पर गिर सकती है गाज!

दतिया उपचुनाव में मिली इस अप्रत्याशित हार और भीतरघात के दावों के सामने आने के बाद पार्टी नेतृत्व सख्त रुख अपना सकता है. कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक खत्म होने के बाद संगठन स्तर पर कई बड़े और कड़े फैसले लिए जा सकते हैं. जिम्मेदार पदाधिकारियों पर अनुशासनहीनता की गाज गिरना तय माना जा रहा है. Datia Election Loss: ऑडियो रिकॉर्डिंग खोलेगी दतिया में भितरघातियों की पोल: सीएम हाउस की बैठक के बाद हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Back to top button