कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ कटनी में दस्तक महाअभियान प्रारंभ: डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (DSS) से होगी बच्चों की लाइव स्क्रीनिंग, घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम

कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ कटनी में दस्तक महाअभियान प्रारंभ: डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (DSS) से होगी बच्चों की लाइव स्क्रीनिंग, घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य टी
कटनी -जिला मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी के सभागार कटनी में आज ‘दस्तक अभियान’ का भव्य और प्रभावशाली शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य अतिथि जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राज सिंह , जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ समीर सिंघईऔर एविडेंस एक्शन से तकनीकी सलाहकार व संभागीय समन्वयक तरुण तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला आई ई सी सलाहकार विवेक सोनी, प्रभारी डी पी एम सतीश जैन, एम एन डी अरुण कुमार ,ए पी एम विजय सोनी,सी पी एच सी सलाहकार कविता, राम नारायण सरावगीऔर एम जी एम के स्टाफ छात्र सहित सहित स्वास्थ्य विभाग का पूरा मैदानी अमला मौजूद रहा। उद्घाटन सत्र में अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया और 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर इस महाअभियान की विधिवत शुरुआत की।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कुपोषण, एनीमिया एवं अन्य गंभीर बीमारियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ने कहा कि दस्तक अभियान जिले के बच्चों के स्वास्थ्य के लिए एक अभेद्य सुरक्षा कवच है। हमारी टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर 5 वर्ष तक के बच्चों में कुपोषण, गंभीर एनीमिया और अन्य बीमारियों की पहचान करेंगी। हमारा संकल्प जिले के अंतिम छोर पर बैठे पात्र बच्चे तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और गंभीर बीमार बच्चों को त्वरित उपचार देकर उन्हें पूरी तरह स्वस्थ बनाना है। इसी क्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर ने खुराक के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि अभियान के तहत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जा रही है। यह खुराक बच्चों की आंखों की रोशनी बढ़ाने और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को मजबूत करने के लिए संजीवनी साबित होगी। शत-प्रतिशत टीकाकरण और विटामिन-ए का कवरेज सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।इस वर्ष के अभियान को तकनीकी रूप से बेहद आधुनिक और सुदृढ़ बनाया गया है। *एविडेंस एक्शन के तकनीकी सलाहकार व संभागीय समन्वयक तरुण तिवारी के ने इस डिजिटल बदलाव की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार दस्तक अभियान को डिजिटल रूप से और मजबूत किया गया है। डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (DSS) के माध्यम से फील्ड में प्रत्येक बच्चे की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग और रेफरल की रियल-टाइम ट्रैकिंग की जाएगी। इससे अति-कुपोषित (SAM) और बीमार बच्चों की पहचान में मानवीय त्रुटि की गुंजाइश पूरी तरह खत्म होगी। DSS टूल की मदद से मैदानी अमला तुरंत गंभीर बच्चों को चिन्हित कर सीधे पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) या उच्च चिकित्सालय में रेफर कर सकेगा, जिससे बच्चों को बिना किसी देरी के त्वरित और सही इलाज मिलेगा। अभियान के दौरान सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों की सेहत जांचेंगे और उनके परिजनों को आवश्यक परामर्श व संदर्भित सेवाएं प्रदान करेंगेl
राम नारायण सरावगी ने दस्तक अभियान की कविता सुना कर सभी का मन मोह लिया, इसके बाद सभी के द्वारा दस्तक अभियान की जागरूकता रैली निकाली गई, जिसको हरी झंडी दिखा कर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ समीर सिंघई ने रवाना किया , रैली कटनी के विभिन्न स्थानों से निकल कर कटनी के नागरिकों को दस्तक अभियान के लिये जागरूक किया








