Site icon Yashbharat.com

DA, DR Hike News मंहगाई भत्ता के साथ 18 माह के DR का रक्षाबंधन तक भुगतान होगा ?

images 2023 06 12T024743.145

DA, DR Hike कर्मचारियों को अगले कुछ दिन मतलब रक्षाबंधन तक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। मंहगाई भत्ता DA बढ़ने के साथ करीब डेढ़ साल यानी 18 महीने का डीए एरियर का पैसा भी सरकार खाते में डालने जा रही है, जिसकी चर्च खूब हो रही है। अगर ऐसा हुआ तो केंद्रीय कर्मचमारियों और पेंशनभोगियों के लिए यह साल बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने जा रही है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर डीए बढ़ोतरी की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का दावा किया जा रहा है।

डीए बढ़ोतरी पर ताजा अपडेट जल्द

मोदी सरकार जल्द ही डीए बढ़ोतरी पर ताजा अपडेट देने जा रही है, जिसकी चर्चा खूब हो रही है। माना जा रहा है कि सरकार डीए में 4 फीसदी का इजाफा करेगी, जिसके बाद बढ़कर यह 46 प्रतिशत हो जाएगा। इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा। वर्तमान में डीए की बात करें तो कर्मचारियों को 42 फीसदी का लाभ मिल रहा है।

कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की संख्या 1 करोड़

देशभर में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की संख्या करीब 1 करोड़ है। जानकारी के लिए बता दें कि सातवें वेतन आयोग के नियमानुसार सालाना डीए में दो बार इजाफा होता है। डीए की दरें जनवरी और जुलाई से प्रभावी मानी जाती हैं। अब डीए बढ़ाया जाता है तो उसकी दरें 1 जुलाई से प्रभावी मानी जाएंगी, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है।

डीए एरियर पर मिला ताजा अपडेट

केंद्र सरकार डीए एरियर पर भी गुड न्यूजदे सकती है। अटका पड़ा 18 महीने का डीए एरियर खाते में डाल सकती है, जिसकी चर्चा खूब हो रही है। माना जा रहा है कि सरकार कर्मचारियों का आक्रोश खत्म करने के लिए जल्द डीए एरियर का पैसा अकाउंट में डाल सकती है। अगर ऐसा हुआ तो उच्च श्रेणी के कर्मचारियों के खाते में करीब 2 लाख 18 हजार रुपये आएंगे।

Exit mobile version