FEATUREDदिल्‍ली

D N पटेल होंगे दिल्ली हाई कोर्ट के अगले मुख्य न्यायधीश

सुप्रीम कोर्ट की कोलेजियम ने जस्टिस धीरुभाई नारणभाई पटेल के नाम की अनुशंसा दिल्‍ली हाई कोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश के लिए केंद्र सरकार की है।
नई दिल्ली। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस डीएन पटेल दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) के नए चीफ जस्टिस होंगे। वर्तमान मुख्य न्यायाधीशश राजेंद्र मेनन अगले महीने जून में रिटायर्ड होंगे।

सुप्रीम कोर्ट की कोलेजियम ने जस्टिस धीरुभाई नारणभाई पटेल के नाम की अनुशंसा दिल्‍ली हाई कोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश के लिए केंद्र सरकार की है। केंद्र के फैसले के बाद राष्‍ट्रपति के आदेश पर उनकी नियुक्ति होगी। जस्टिस डीएन पटेल वर्तमान में झारखंड लीगल सर्विस अथॉरिटी के प्रमुख भी हैं।

जस्टिस धीरुभाई नारणभाई पटेल ने 28 जुलाई, 1984 को गुजरात हाई कोर्ट से वकालत की शुरुआत की। इसके बाद वर्ष 2004 में वे गुजरात हाई कोर्ट में जज बने। जस्टिस पटेल वर्ष 2009 से लेकर अब तक (दस साल से) झारखंड हाई कोर्ट में बतौर जज न्‍यायपालिका से जुड़े हैं। जस्टिस डीएन पटेल करीब दो साल तक झारखंड हाई कोर्ट के कार्यकारी चीफ जस्टिस भी रह चुके हैं। उन्‍हें झारखंड उच्‍च न्‍यायालय में तीन बार एक्टिंग चीफ जस्टिस बनने का गौरव प्राप्‍त है।

Leave a Reply

Back to top button