कटनीYASHBHARAT.COM)। बीना-कटनी रेलखंड पर तीसरी लाइन परियोजना के तहत असलाना-पथरिया और पथरिया-गणेशगंज स्टेशन के बीच 6 जनवरी को मध्य वृत(मुंबई) के रेल संरक्षा आयुक्त मनोज अरोरा द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। रेलवे सुरक्षा आयुक्त(सीआरएस) का यह निरीक्षण सफल रहा। ट्रैक की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों की जांच के बाद सीआरएस टीम ने इस रेलखंड पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों के संचालन की अनुमति दे दी है। निरीक्षण के बाद ट्रैक पर विशेष सीआरएस ट्रेन चलाकर स्पीड ट्रायल किया गया। करीब 42 मिनट तक चले इस इंस्पेक्शन और स्पीड ट्रायल के दौरान डीआरएम सहित सीनियर सेक्शन के सभी विभाग प्रमुख मौजूद रहे। वहीं असलाना, पथरिया और गणेशगंज स्टेशन की टीम भी अधिकारियों की आवभगत और व्यवस्थाओं में जुटी रही। गौरतलब है कि रेलवे नई परियोजनाओं के अंर्तगत अधोसरंचना निर्माण कार्यो को गति प्रदान के लिए कृतसंल्कपित है। पश्चिम मध्य रेल में भी न्यू रेललाईन, दोहरीकरण एवं तिहरीकरण जैसे विभिन्न अधोसंरचना के निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निरंतर प्रयास जारी है। इसी कड़ी में अधोसरंचनात्मक रेल परियोजनाओं को महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के सतत निगरानी में तेज गति के साथ किया जा रहा है। जिसके चलते नवनिर्मित थर्ड लाइन सेक्शन पथरिया से असलाना के मध्य कमीशनिंग के उद्देश्य से मध्य वृत(मुंबई) के रेल संरक्षा आयुक्त मनोज अरोरा द्वारा 6 जनवरी मंगलवार को सघन निरीक्षण किया गया। नवनिर्मित थर्ड लाइन पथरिया से असलाना तक लगभग 14 किमी के ट्रैक का रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पॉइंट एंड क्रॉसिंग, टंग रेल की हाउसिंग, ब्रिज लेआउट की ड्राइंग, गर्डर एवं ब्रिज और रेलवे मानक मापदण्ड पर आधारित स्पान का अवलोकन, ब्रिज के बेरिंग, प्लेट, चैनल स्लीपर, बैलास्ट, स्लीपर, ग्लूड जॉइंट, ट्रॉली घर, कुशन, इंप्रूव्ड एसइजे, ओएचई लाइन, चेयरप्लेट, कर्व (गोलाई) एवं समपार फाटक इत्यादि का गहनता से परीक्षण किया। इसके पश्चात संरक्षा की दृष्टि से नवनिर्मित रेल लाइन का रेल संरक्षा आयुक्त ने असलाना-पथरिया-गणेशगंज सेक्शन में अधिकतम 120 किमी/घंटा की गति से सफल स्पीड ट्रायल किया। इस निरीक्षण के दौरान मुख्यालय से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) एम.एस.हाश्मी एवं निर्माण विभाग और अन्य संरक्षा संबंधी विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ जबलपुर मंडल से मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा एवं वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय), वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, सीनियर डीईई (टीआरडी) सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सीआरएस का निरीक्षक सफल होने के बाद कटनी-बीना रेलखंड पर ट्रेनों के संचालन में गति और क्षमता दोनों में सुधार होगा, जिससे यात्रियों के साथ-साथ माल परिवहन को भी लाभ मिलेगा।
Related Articles
-
मंडला में लोकायुक्त की रेड: 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरे गए मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजानंद नाफड़े -
मानसून की विदाई के बीच देश भर में आफत की बारिश: MP, UP और बिहार समेत 10 राज्यों में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट -
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ‘स्टेटहुड’ पर भारी हंगामा: उमर अब्दुल्ला ने पेश किया प्रस्ताव, 30 मिनट स्थगित रही कार्यवाही; बीजेपी पर साधा निशाना -
एम.पी. में सार्वजनिक परिवहन के नए युग का आगाज: CM डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हरी झंडी दिखाकर शुरू कीं ‘सुगम परिवहन’ और ‘पीएम ई-बस सेवा’ -
पर्यूषण पर्व: श्री 1008 वांसपूज्य भगवान के निर्वाण के कल्याणक दिवस पर चढ़ाए गए लाड़ू -
कटनी में झमाझम बारिश: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बदला मौसम; अगले 48 घंटे हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट -
बारिश के बीच गणेश विसर्जन व्यवस्थाओं का जायजा: कलेक्टर-एसपी ने पीरबाबा कुंड का किया निरीक्षण -
हाथ में आवेदन, आंखों में उम्मीद’: स्लीमनाबाद जनसंवाद में कलेक्टर ने सुनीं 63 शिकायतें -
कटनी मार्बल की होगी देश-विदेश में ब्रांडिंग: कलेक्टर ने दिए GI Tag के लिए आवेदन और एसोसिएशन बनाने के निर्देश -
320 Km/h की रफ्तार में भी नहीं लगेगा झटका- मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए भारत में पहली बार आ रही ‘स्विंग-नोज’ तकनीक -
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 24 सितंबर को स्लीमनाबाद में आयोजित होगा शिविर, स्लीमनाबाद क्लस्टर की 12 पंचायतों और कौडिया क्लस्टर की 11 पंचायतों के नागरिकों की समस्याओं का होगा निराकरण -
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026: मुकेश अंबानी को पछाड़कर फिर सबसे अमीर बने गौतम अदाणी, 9.23 लाख करोड़ पहुंची नेटवर्थ -
जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुसी; मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा समेत 4 की दर्दनाक मौत -
नवनियुक्त एल्डरमैन का शपथ ग्रहण कल, कलेक्ट्रेट सभागार में लेंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ -
नगर निगम आयुक्त की लग्जरी कार जाम में न फंसे इसलिए केवल कचहरी चौक और उसके आसपास ड्यूटी बजा रहा नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता, फुटपाथ पर सब्जी करने वाले गरीब कारोबारियों को कर रहा परेशान -
सागर सांसद लता वानखेड़े ने सागर एवं आस-पास के क्षेत्र में रेलवे के विकास को गति देने के उद्देश्य से महाप्रबंधक के साथ की समीक्षा बैठक -
रविवार को भी खुलेंगे बैंक: 3 दिवसीय हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर को सरकारी बैंक शाखाओं में होगा कामकाज -
गणेश चतुर्थी के अवसर पर सनशाइन एकेडमी में गूंजा “गणपति बप्पा मोरया” -
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देंगे कटनी को 3 नई बसों की सौगात, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का 25 सितंबर को भोपाल से होगा शुभारंभ -
पूर्वोत्तर में बीजेपी का बड़ा धमाका: मेघालय में क्षेत्रीय दल UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, बदला सियासी गणित
