Saturday, May 9, 2026
Latest:
SportsFEATUREDLatestक्रिकेट

cricketer keshav maharaj दअफ्रीका के स्टार क्रिकेटर केशव महाराज ने भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए दिया यह संदेश, देखें

cricketer keshav maharaj राम लला के लिए देश भर में एक्टर, क्रिकेट और राजनेता सभी अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। राम मंदिर के निर्माण को लेकर यह खुशी सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी इसकी धूम मची हुई है। ऐसे में साउथ अफ्रीका के स्टार क्रिकेटर केशव महाराज ने भी एक वीडियो जारी कर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अपनी खुशी जाहिर की और भारत वासियों को बधाई दी है।

केशव महाराज खुद भी राम भक्त हैं। वह हनुमान जी की भी आराधना करते हैं। क्रिकेट के मैदान पर केशव महाराज जब बैटिंग के लिए आते हैं उनके बल्ले पर ओम लिखा हुआ होता है। सिर्फ इतना ही नहीं, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मुकाबले में जब केशव महाराज बैटिंग के लिए आए थे तो बैकग्राउंड में राम सिया राम के गाने भी बज रहे थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम