समर कैम्प में छात्रों को सिखाई जा रहीं खेल की बारीकियां क्रिकेट टेनिस का दिया जा रहा प्रशिक्ष
कटनी समर कैंप में खिलाड़ी सीख रहे खेल की बारीकियां लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी कटनी पृथ्वी पॉल सिंह के निर्देशन में शास. उत्कृष्ट उच्च. माध्य. विद्यालय माधव नागर कटनी के समर कैंप में 10 से 18 वर्ष के 40 छात्रों को क्रिकेट, टेबल टेनिस और बैडमिंटन खेल में प्रशिक्षण के साथ साथ खेल की बारीकियां शेखर पाठक एवं शैलबाला मैथ्यूज द्वारा दी जा रही है। 5 मई से लगातार चलने वाले शिविर में जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री अनूप डांगीवाल द्वारा लगातार निरीक्षण के साथ साथ खिलाडियों को हर संभव मदद का वादा किया गया। प्राचार्य एम.किड़ो के मार्ग दर्शन पर आयोजित शिविर में खिलाड़ियों को खेल सामाग्री उपलब्ध कराई गई। शिविर में समस्त स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।

