Latest

गौशाला और जैविक कृषि फार्म भ्रमण: छात्राओं की शैक्षिक यात्रा सफलतापूर्वक पूरी

गौशाला और जैविक कृषि फार्म भ्रमण: छात्राओं की शैक्षिक यात्रा सफलतापूर्वक पूरी

कटनी। शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी की छात्राओं को व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए परियोजना कार्य हेतु श्याम श्री गौशाला एवं जैविक कृषि फार्म तेवरी का शैक्षणिक भ्रमण प्राचार्या डॉ चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा कराया गया। शासन के निरंतर प्रयास से कृषि को लाभ का धंधा बनाने कम लागत तकनीकी जीरो बजट फार्मिंग के अंतर्गत गोबर गोमूत्र का जैविक खेती में उपयोग केंचुआ खाद निर्माण की सामान्य एवं चार गड्ढा विधि तथा वर्मी वाश निर्माण एवं फसलों में उनके उपयोग प्रकाश खाद एवं ईंधन प्रयोग के लिए बायोगैस संयंत्र। जैविक खाद का फसल में उपयोग का अवलोकन कराया गया। कृषक पवन कुमार पांडे द्वारा गौशाला प्रबंधन गोमूत्र एकत्रित करने का तरीका गायों की विभिन्न नस्ल गीर साहिवाल हरियाणा गंगा तीर आदि का अवलोकन तथा दुग्ध उत्पादन की जानकारी दी गई संतुलित पशु आहार चारा विभिन्न रोग उनके नियंत्रण तथा टीकाकरण की जानकारी दी गई जैविक गेहूं गन्ना आलू लौकी एवं अन्य सब्जियों का अवलोकन कराया गया। भ्रमण के समय कॉलेज से श्रीमती सुमन अहिर वाल मीनाक्षी वर्मा सुषमा वर्मा तथा हेमलता सिंह एवं फार्म के कर्मचारी तिवारी जी तथा दीपक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Back to top button