कुएँ में कई दिनों से अचेत पड़ी गाय का गौ सेवकों ने किया रेस्कयू

कुएँ में कई दिनों से अचेत पड़ी गाय का गौ सेवकों ने किया रेस्कयू

कटनी। कुएँ में कई दिनों से अचेत पड़ी गाय का गौ सेवकों ने  रेस्कयू  किया।  विगत दिन सूचना प्राप्त हुई माई नदी के समीप के जंगल मे खुले मुँह के सूखे कुएँ मे एक गौ माता गीर गई थी परन्तु वंहा लोगों की आवाजाही नहीं होने की वज़ह से पता नहीं चल सका।

 

कुछ दिन बाद कुछ बच्चे ज़ब जंगल मे फल तोड़ने गए तब उन्होंने गौ माता को अचेत अवस्था मे कुएँ मे पड़े देखा जिसके बाद आस पास के निवासियों की मदद से गौ माता को बाहर तो निकाल लिया गया परन्तु गौ माता कितने दिनों से भूखी प्यासी पड़ी थी ये पता नहीं लग सका।सूचना मिलते ही तत्काल स्थान पर पहुंचकर स्थानीय लोगों, गौ सेवक सुरेन्द्र कुशवाहा और नगर निगम की टीम के माध्यम से गौ माता का उपचार कर गिरजा घाट स्थित गोविंद गौ शाला लाया गया।

जहां गौ माता की देखरेख और उपचार गौ सेवक मोहित शुक्ला और लल्लू द्वारा की जा रही है। गौ सेविका सेन समाज विकास संगठन महिला युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, गौ रक्षा कमांडो फोर्स जिला अध्यक्ष अमिता श्रीवास द्वारा गाय का रेस्कयू किया गया

Exit mobile version