Friday, May 22, 2026
Latest:
katniLatestराष्ट्रीय

कटनी नगर निगम प्रशासन की लापरवाही बेजुबानो पर भारी: खुले नाले में गिरी गौ माता को बड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर

Katni: कटनी नगर निगम प्रशासन की लापरवाही बेजुबानो पर भारी: खुले नाले में गिरी गौ माता को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। विगत रात हुई घटना जिसमे नगर निगम की अनदेखी और अव्यवस्था के चलते काई घंटो तक नाले मे फ़सी रही गौ माता। मामला नगर निगम सीमा का है।

द्वारका सिटी के समीप खुले नाले पर जा गिरी गौ माता पशु प्रेमी दीपू गर्ग द्वारा जैसे ही नजर पड़ी तत्काल ही स्थानीय लोगों की मदद से गौ माता को बाहर निकलने का सभी संभव प्रयास किया गया परंतु प्रयास विफल हो गए जिसके बाद नगर निगम टीम की मदद से काफ़ी मशक्कत के बाद गौ माता को बाहर निकाला गया।

जिसमे नगर निगम की अव्यसवस्था को देखते हुए स्थानीय लोगों मे आक्रोश भी दिखाई दिया। जिसमे नगर निगम की लापरवाही मानते हुए लोगों द्वारा खुले नाले को ढकवाने की मांग की जा रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम