katniLatestमध्यप्रदेश

रिहायशी क्षेत्र मे खदान संचालन पर तत्काल रोक लगाने पार्षद बिट्टू ने लिखा पत्र

रिहायशी क्षेत्र मे खदान संचालन पर तत्काल रोक लगाने पार्षद बिट्टू ने लिखा पत्र

कटनी -पार्षद तथा कांग्रेस नेता मौसूफ़ अहमद बिट्टू ने एक बयान में कहा कि माधव नगर क़े रिहाईश क्षेत्र स्थित माधव नगर कटनी में कोई बंद खदान पुनः वापस चालू कराए जाने की प्रक्रिया जारी है और ऐसा बताया जा रहा है की नगर निगम कटनी से भी अनापत्ति जारी की गई है।

बिट्टू ने निगमायुक्त को पत्र लिखकर कहा कि कहीं पढ़ने में यह आया है कि आपके द्वारा इस प्रकार की कोई भी अनापत्ति जारी नहीं की गई है लेकिन यहां पर यह बात अति आवश्यक है कि नगर निकाय सीमा के अंतर्गत खदान होने के कारण बिना नगर निगम की सहमति के कोई भी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई जा सकती है अतः आपसे अनुरोध है कि तत्काल निगम की स्थिति स्पष्ट की जाए और यदि पूर्व में कोई अनापत्ति जारी की गई है तो उसे तत्काल निरस्त करते हुए नगर पालिका निगम कटनी की स्थिति की स्पष्ट की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मौके पर स्थिति देखी जाए तो रिहायशी इलाके पर इस प्रकार के संचालन से समस्त आम जनमानस के स्वास्थ्य पर आति प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। अतः तत्काल इस विषय पर नगर पालिक निगम कटनी का रुख स्पष्ट करते हुए रोक लगाई जाए। अन्यथा विरोध में आंदोलनात्मक कदम उठाया जाएगा।

Back to top button