जलकर राहत योजना के अंतिम अवसर का लाभ दिलाने मैदान में मुस्तैद निगम का राजस्व अमला,आज चूके तो कल से नहीं मिलेगी 50 प्रतिशत छूट,नागरिकों में दिख रहा उत्साह, स्वेच्छा से बकाया राशि जमा कर उठा रहे 50 प्रतिशत छूट का ला
कटनी- लंबे समय से बकाया जलकर के बोझ को कम करने और अधिकाधिक उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगरपालिक निगम कटनी की राजस्व टीम पूरी मुस्तैदी के साथ मैदान में जुटी है। जलकर राहत योजना के अंतिम दिवस पर निगम अमला बकायेदार उपभोक्ताओं से संपर्क कर उन्हें योजना की जानकारी देने और बकाया राशि जमा कर 50 प्रतिशत छूट का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहा है। वहीं, अनेक उपभोक्ता भी स्वेच्छा से आगे आकर बकाया जलकर जमा कर रहे हैं और योजना के माध्यम से मिल रही आर्थिक राहत का लाभ उठा रहे हैं।
योजना के तहत मार्च 2026 तक के बकाया जलकर का एकमुश्त भुगतान करने पर निर्धारित पात्रता के अनुसार बकाया राशि में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। यह सुविधा उन उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, जो लंबे समय से बकाया राशि जमा नहीं कर पाने के कारण आर्थिक भार का सामना कर रहे हैं। छूट मिलने से जहां उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है, वहीं निगम के राजस्व संग्रहण को भी गति मिल रही है।
निगम प्रशासन ने शेष बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आज ही अपने निकटतम निगम कार्यालय, जोन कार्यालय अथवा निर्धारित शिविर स्थल सुभाष चौक पर पहुंचकर बकाया राशि जमा करें और अंतिम अवसर का लाभ उठाएं। योजना समाप्त होने के बाद कल से जलकर बकायेदारों को 50 प्रतिशत छूट का लाभ नहीं मिल सकेगा।

