सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण कर कबाड़ व्यवसाय करने पर निगम की कार्यवाही,बरगवां में अतिक्रमण हटाकर सामग्री की गई जब्त

सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण कर कबाड़ व्यवसाय करने पर निगम की कार्यवाही,बरगवां में अतिक्रमण हटाकर सामग्री की गई जब्त
कटनी – नगर में सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने तथा शासकीय भूमि के अनधिकृत उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को निगम के अतिक्रमण अमले द्वारा बरगवां क्षेत्र में सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण कर कबाड़ व्यवसाय संचालित करने वाले मो. सादिक के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान सार्वजनिक भूमि पर रखी कबाड़ एवं अन्य सामग्री को हटवाते हुए निगम अमले द्वारा सामग्री जब्त की गई। संबंधित द्वारा सार्वजनिक भूमि का व्यवसायिक उपयोग करते हुए मार्ग एवं आसपास के क्षेत्र में सामग्री रखी गई थी, जिसे निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर हटाया जाकर संबंधित को सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने तथा भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही किए जाने की हिदायत दी गई।
नगर निगम ने नागरिकों एवं व्यवसायियों से अपील की है कि सार्वजनिक भूमि, सड़क, फुटपाथ एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सामग्री रखकर अतिक्रमण न करें। सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त एवं व्यवस्थित बनाए रखने में निगम का सहयोग करें।
कार्यवाही के दौरान अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह सहित अतिक्रमण अमला मौजूद रहा।








