CoronaFEATURED

CoronaVirus Vaccine: इस देश में बिकने लगी कोरोना वैक्सीन, इतनी है कीमत

CoronaVirus Vaccine Chin कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनिया के 210 से ज्यादा देश जूझ रहे हैं। दुनियाभर के लोगों को एक चीज का बेसब्री से इंतजार है, वह है कोरोना की एक सुरक्षित और कारगर वैक्सीन। अगस्त में रूस के दावा करने के तुरंत बाद चीन ने भी वैक्सीन बना लेने का दावा किया था। हालांकि अबतक दावा किए गए किसी भी वैक्सीन के अंतिम चरण का ट्रायल न ही पूरा हुआ है और न ही नैदानिक परीक्षण के अंतिम परिणाम प्रकाशित किए गए हैं।

इसके बावजूद रूस में वैक्सीन लगाया जाना शुरू हो चुका है, जबकि चीन में भी इमेरजेंसी अप्रूवल के जरिए उच्च जोखिम वाले लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। इन उच्च जोखिम समूहों में स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, सेना, महामारी रोकथाम में लगे अन्य कर्मी वगैरह आते हैं। चीन में वैक्सीन की बिक्री भी शुरू हो गई है। आइए जानते हैं कि कौन लोग वैक्सीन खरीद सकते हैं और इसकी कीमत क्या रखी गई है।

दरअसल, पूर्वी चीन के एक शहर में क्लिनिकल ट्रायल से अलग प्रायोगिक तौर पर उच्च जोखिम समूह के लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन की बिक्री शुरू की गई है। आपातकालीन टीकाकरण कार्यक्रम के तहत वैक्सीन की कीमत 60 डॉलर यानी करीब 4400 रुपए रखी गई है। चीन की राजधानी बीजिंग की सिनोवैक बायोटेक की ओर से विकसित किए गए इस वैक्सीन का नाम CoronaVac है।

पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के जियाशिंग शहर में स्वास्थ्यकर्मियों, महामारी की रोकथाम में जुटे लोगों, जनसेवा में जुटे लोगों और पोर्ट इंस्पेक्टर्स को CoronaVac वैक्सीन दी जा रही है। चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक, प्रायोगिक तौर पर टीकाकरण कार्यक्रम के बाद आम लोगों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। हालांकि खबरों के मुताबिक अभी वैक्सीन की आधिकारिक बिक्री की मंजूरी नहीं मिली है।

Back to top button