Latest

Coronavirus India News : अभी तक 74 लाख मरीज हुए कोरोना से ठीक, सक्रिय केस की संख्‍या घटी

30 10 2020 corona jaanch

Coronavirus India News : देश में कोरोना को लेकर लगातार अच्‍छी खबर सामने आ रही है। अब कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या भी घटती जा रही है और ठीक होने वालों की संख्‍या बढ़ रही है। ताजा जानकारी के अनुसार अभी तक 74 लाख मरीजों ने कोरोना को मात दी है और देश में अब करीब 6 लाख के आसपास ही सक्रिय केस बचे हैं। गुरुवार देर रात से अब तक 48,772 नए केस मिले हैं, 59,209 मरीज ठीक हुए हैं और 507 और लोगों की जान गई है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 81.33 लाख और ठीक हुए मरीजों की संख्या 74.28 लाख हो गई है। वहीं, 1,21,529 लोगों की अब तक जान भी जा चुकी है। 48 हजार से अधिक नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या भी 81 लाख को पार कर गई है। 507 मौतों में सबसे अधिक महाराष्ट्र में 127, केरल में 28, उत्तर प्रदेश में 24, आंध्र प्रदेश में 17 और ओडिशा में 11 मौतें शामिल हैं। केरल में देश के किसी भी राज्य से अधिक नए मामलों का मिलना जारी है। पिछले सप्ताह केरल में औसत मामले पहली बार महाराष्ट्र से अधिक रहे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम