CoronakatniLatest

Corona: कटनी में आज भी बढ़ी चिंता, मिले 3 नए कोरोना पॉजिटिव, इन क्षेत्रों के हैं निवासी

Katni (आशीष रैकवार) कटनी में कोरोना रिटर्न में आज भी मामूली राहत ही लेकर आया। कल जहां 8 नए कोरोना मरीज कटनी में मिले थे तो आज 3 नए पॉजिटिव फिर मिले। 

मिली खबर के अनुसार गुरुवार को कटनी जिले में 3 नए कोरोना मरीज मिले हैं। जानकारी के मुताबिक 16 मार्च को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 106 सेम्पल जांच के लिए आईसीएमआर जबलपुर भेजे गए थे, जिसमे से 12 सेम्पल की रिपोर्ट पेंडिंग थी, जिसकी रिपोर्ट आज शाम को स्वास्थ्य विभाग को मिली है, जिसमे तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमे राहुल बाग निवासी 52 वर्षीय पुरूष, द्वारका सिटी निवासी 37 वर्षीय पुरूष एवं हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी 76 वर्षीय महिला शामिल है।

Back to top button