Core Counting Application: मतगणना में Result जानने मदद करेगा एप, कोर काउण्टिंग एप्लिकेशन पर रिहर्सल आज । युवाओं में राजनीति और चुनाव को लेकर रूझान बढ़ा है। इस बात को ध्यान चुनाव आयोग ने भी ध्यान में रखा है। तभी इस बार वह परिणाम और चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए एक नया एप लांच कर रहा है।
17 नवंबर को मतदान के दिन युवाओं में मतदान करने को लेकर जितनी उत्सुकता थी उतनी अब परिणाम को जानने में है। वे इसके लिए हर माध्यमों को खंगालने में लगे हैं, ताकि उन्हें परिणाम तो मिले, पर प्रमाणिकता के साथ। इस परिणामों को वे अपने दोस्त और रिश्तेदारों को इंटरनेट मीडिया के जरिए फैला सके।
दरअसल युवाओं में राजनीति और चुनाव को लेकर रूझान बढ़ा है। इस बात को ध्यान चुनाव आयोग ने भी ध्यान में रखा है। तभी इस बार वह परिणाम और चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए एक नया एप लांच कर रहा है। मतगणना के दौरान चुनाव आयोग ने जहां वोटर टर्नआउट एप लांच कर हर दो घंटे में परिणाम दे दिए तो वहीं इस बार भी ऐसे ही एक को तैयार कर लिया गया है। इस पर न सिर्फ युवा, बल्कि परिणाम जानने की उत्सुकता रखने वाले हर व्यक्ति को इसकी जानकारी मिलेगी
मोबाइल फैंड्ली को मिलेगी हर पल अपडेट
लोगों की जरूरत को देखते ही मोबाइल फैंड्ली लोगों के लिए मतगणना के परिणाम जानने के लिए फिर एप लांच कर दिया है। भारत निर्वाचन आयोग ने मतगणना के सटीक और रियल टाईम रुझान प्रदर्शित करने एनकोर काउंटिंग माड्यूल तैयार किया है।
इस माड्यूल की सहायता से निर्वाचन आयोग राउंडवार मतगणना के परिणाम अपनीवेबसाइट, वोटर हेल्पलाइन एप तथा रिजल्ट ट्रेंड्स टीव्ही के माध्यम से आम लोगों तक तेजी से पहुंचाएगा। एनकोर काउंटिंग एप्लिकेशन को निर्वाचन आयोग द्वारा 10 मार्च 2019 को शुरू किया गया था ।
इसके पहले लोकसभा या विधानसभा चुनाव की मतगणना का डाटा कागज, एक्सेल शीट या राज्य विशेष की एप्लिकेशन पर संकलित किया जाता था। बाद में इसे परिणामों को प्रदर्शित करने निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर डाला जाता था । जिसे एक निश्चित अंतराल के बाद अपडेट किये जाने की वजह से परिणाम प्रदर्शित करने में देर भी होती थी, लेकिन अब एनकोर काउंटिंग एप्लिकेशन से मतगणना के रुझान तेजी से और रियल टाइम पर मिलेगी।
वोट की गिनती के लिए ही तैयार किया एप
एनकोर काउंटिंग एप्लिकेशन को वोटों की गिनती के लिए ही तैयार किया गया है । इसे मतगणना की प्रक्रिया पर निगरानी रखने तथा मतगणना सबंधी सभी आंकड़ों की प्रविष्टियों के लिए डिजाइन किया है । इस एप्लिकेशन को इस तरह से बनाया गया है कि सिस्टम में रिटर्निंग अधिकारी द्वारा किए जाने वाले कार्यों जानकारी एक के बाद एक स्वतः अपडेट होगी।
मतगणना के दौरान इस एप्लिकेशन की सहायता से उम्मीदवारों को डाक मतपत्रों अौर हर राउंड में मतदान केंद्रवार मिले वोटों की प्रविष्टि की जाएगी। इनका सत्यापन करने के बाद रिटर्निंग अधिकारी मतगणना के पूरे दौर का परिणाम एनकोर पर पब्लिक व्यू के लिए ये पब्लिश करेगा । रिटर्निंग अधिकारी द्वारा परिणाम पब्लिश करते ही मतगणना के रियल टाइम रुझान निर्वाचन आयोग की वेबसाईट, रिजल्ट पोर्टल, वोटर हेल्पलाइन एप और इलेक्शन ट्रेंड्स टीवी पर दिखाई देने लगेगा ।
कोर काउण्टिंग एप्लिकेशन पर रिहर्सल आज
इस एप्लिकेशन के उपयोग और परिणाम की आज रिहर्सल होगी। रिहर्सल सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित मतगणना स्थल पर होगी। रिहर्सल निर्वाचन आयोग द्वारा तय मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार ही होगी। इसमें पार्टियों और उम्मीदवारों के छद्म नाम का इस्तेमाल किया जाएगा। यूजर क्रियेशन से लेकर मतदान केंद्र स्तर पर मतों और डाक मतपत्रों की एनकोर काउण्टिंग एप्लिकेशन पर प्रविष्टि की जाएगी।
